Saturday 4 March 2017

अवश्य ध्यान रखे घडी से जुडी ये वास्तु टिप्स

Vastu Tips For Clock in Hindi: घड़ी जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ये यदि इससे जुड़ी वास्तु की कुछ आसान बातों का ध्यान रखा जाए तो यह आपके बुरे समय को अच्छे में भी बदल सकती है।जानिए, घड़ी से जुड़ी वास्तु की 9 खास बातें।



इस दिशा में न लगाएं घडी-
वास्तु में घर की दक्षिण दिशा ठहराव मानी जाती है। इस दिशा में घडी लगाना प्रगति के अवसरों को धीमा कर सकता है। इस दिशा में घडी लगाना मुखिया के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना गया है।

दरवाज़े पर न लागएं घडी- 
ऐसा करना तनाव को बढ़ा सकता है। इससे घर से बाहर आते-जाते समय कई तरह की नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव घडी पर आ सकता है, जिसके कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इस दिशा में घड़ी लगाना है शुभ- 
पूर्व दिशा में लगाईं घड़ी घर का वातावरण शुभ और प्यार वाला बनाए रखती है। पश्चिम दिशा में घड़ी लगाने से घर के सदस्यों को नए अवसर की प्राप्ति होती है और उत्तर दिशा में लगाईं गई घड़ी घर को पैसों के नुकसान से बचाती है।

लकी होती है पेंडुलम वाली घड़ी-
पेंडुलम वाली घड़ियों के लिए मान्यता है कि यह इंसान के जीवन के बुरा समय को दूर करने वाली होती है और तरक्की के नए अवसर लाती है। पेंडुलम वालो घडी के लिए भी पूर्व, पश्चिम या उत्तर दिशा ही शुभ मानी जाती है।

घर में न रखें बंद घड़ी-
घर में बंद घड़ी रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी कम होने लगती है और नेगेटिविटी बढ़ने लगती है। घर में बंद पड़ी फ़ालतू घड़ियां व अन्य बेकार सामान को घर से तुरंत हटा देना चाहिए। साथ ही ध्यान रखें कि घड़ी पर धुल न जमें।

घड़ी का समय हमेशा सही रखें-
सही समय से आगे या पीछे चलने वाली घड़ियों को भी अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसी घड़ियां मनुष्य के लिए उसकी हार या नुकसान का कारण बन सकती है। इसलिए घड़ी को हमेशा सही समय पर ही सेट करके रखना चाहिए।

किस रंग की घड़ी न लगाएं-
घर में हरे या ऑरेंज रंग की और दूकान में काले या डार्क नीले रंग की घड़ी नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर और दुकान में नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है।

कैसा हो घड़ी का शेप-
घर के हॉल में चौकोर व बेडरूम में गोल घड़ी लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में शांति और प्यार बना रहता है।

तकिये के नीचे घड़ी रखकर न सोएं-
कई लोग घड़ी को तकिये के नीचे रखकर सोते है। यह आदत वास्तु के अनुसार बिलकुल ही गलत मानी जाती है। ऐसा करने से मनुष्य की विचारधारा पर नेगेटिव प्रभाव पड़ता है और उसका स्वभाव भी बदलने लगता है।

1 comment:

Popular Posts!