Wednesday 1 February 2017

2 फरवरी 2017: क्या कहती है आज आपकी राशि

आज का राशिफल (Today's Rashifal) : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे





मेष
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में सुख एवं तरक्की का आगमन होगा। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।


वृष
व्यावसायिक निर्णय लेने में जल्दबाजी नहीं दिखाएं। आर्थिक योग मध्यम रहेंगे। पारिवारिक जवाबदारी पर ध्यान दें। आवेश, उत्तेजना पर संयम रखना होगा। अधूरे पड़े काम पूरे हो सकेंगे।


मिथुन
पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। मित्र सहयोग करेंगे। आप स्वार्थ एवं भोग की प्रवृत्ति रहेगी।


कर्क
कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। शत्रुपक्ष से सतर्क रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कर्ज लेना पड़ सकता है।


सिंह
परिवार के सदस्यों से मदद मिलेगी। आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। आमदनी में वृद्धि होगी। अधिक प्रतिष्ठा प्राप्त नहीं कर पाएंगे।


कन्या
आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। मित्रों से विवाद, लेन-देन से बचें। विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा।


तुला
व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता का विशेष योग है। अनुकूल समाचार मिलेंगे। जल्दबाजी में काम न करें। संतान के कामों पर नजर रखें।


वृश्चिक
व्यापारिक लाभ के आर्थिक सुदृढ़ता बढ़ेगी। व्यवहारकुशलता से समस्या का समाधान होगा। उच्च और बौद्धिक वर्ग में सम्मान प्राप्त होगा।


धनु
भूमि संबंधी लेन-देन में रुचि बढ़ेगी। अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने के योग हैं। संतान के प्रति रुचि बढ़ेगी। व्यापार में नए अनुबंध होंगे।


मकर
कानूनी मामलों में लापरवाही नहीं करें। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा।


कुंभ
व्यापार, नौकरी में आपका महत्व एवं प्रभाव बढ़ेगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रयास व सहयोग से अनुकूलता आएगी।


मीन
नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्चों में कमी का प्रयास करें। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts!