Thursday 2 February 2017

3 फरवरी 2017: क्या कहती है आज आपकी राशि

आज का राशिफल (Today's Rashifal) : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे





मेष
प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। आलस्य को त्यागकर प्रत्येक कार्य समय पर करें। सुखद, लाभदायी यात्रा होने के योग बनेंगे।


 वृष
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। व्यापार में आशानुरूप लाभ होने की संभावना है। रुका पैसा प्राप्त होगा।


मिथुन
वाहन चलाते वक्त सावधानी आवश्यक है। कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट कर पाएंगे। व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


कर्क
महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट करने की क्षमता बढ़ेगी।


सिंह
यात्रा सुखद एवं सफलता देने वाली होगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। विवादों से दूर रहें।


कन्या
आमदनी में वृद्धि के योग हैं। यात्रा सुखद एवं सफलता देने वाली होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।


तुला
व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। रुका धन प्राप्त होने का योग।


वृश्चिक
आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। अधूरे कार्य समय पर पूरे होने से संतोष रहेगा। संतान के कार्यों पर नजर रखना होगी। राज्य में आपका प्रभाव बढ़ेगा।


धनु
व्यावसायिक कार्य सफल होने की संभावना है। हितकारक व्यक्ति से भेंट होगी। वाहन क्रय करने के योग हैं। जल्दबाजी में कोई काम न करें।


मकर
महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। भाइयों का सहयोग मिल सकता है। व्यापार विस्तार के अवसर बनेंगे। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा।


कुंभ
दूसरों के बारे में गलत धारणा नुकसानदेह हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा।


मीन

व्यक्तिगत समस्या हल होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे। परोपकारी स्वभाव के कारण दूसरों की मदद से संतोष मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts!