Thursday 29 June 2017

अवश्य करें इन 6 चीज़ों का दान, मिलते है शुभ फल

Must Donate These Things According to Shiv Purana : शिव पुराण भगवान शिव को समर्पित ग्रंथ है। इस ग्रंथ में दैनिक जीवन से सम्बंधित समस्याओं के कई चमत्कारिक उपाय बताए गए है। इनमे से कुछ उपाय दान से सम्बंधित है। शिवपुराण में 6 ऐसी चीजें बताई हैं, जिन्हें समय-समय पर दान करने से किसी का भी बुरा समय दूर हो सकता है। यहां जानिए किस चीज का दान करने से कौन सी मनोकामना पूरी हो सकती है।





पहली चीज़ है नमक –                                                               
शिवपुराण के अनुसार नमक का दान करने से बुरा समय दूर होता है और श्रेष्ठ भोजन की प्राप्ति होती है।


दूसरी चीज़ है तिल –
शिवपुराण के अनुसार तिल का दान करने से शक्ति मिलती है और मृत्यु का भय दूर होता है।



तीसरी चीज़ है घी –
शिवपुराण के अनुसार जो लोग घी का दान करते हैं, उनकी शारीरिक कमजोरियां दूर होती हैं।


चौथी चीज़ है वस्त्र –
शिवपुराण के अनुसार नए या पुराने कपडों का दान करने से आपकी उम्र बढ़ती है और आप निरोगी रहते हैं।


पांचवी चीज़ है अनाज –
शिवपुराण के अनुसार जो लोग अनाज का दान करते है, उनके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती है।


छठी चीज़ है गुड़ –
शिवपुराण के अनुसार गुड़ का दान करने से हमें शुद्ध और मनचाहा भोजन प्राप्त होता है।




No comments:

Post a Comment

Popular Posts!