Friday 10 March 2017

वास्तु शास्त्र के अनुसार नहीं करनी चाहिए ये 5 चीजें गिफ्ट

Vastu Tips For Gift : हम सभी हर शुभ अवसर पर एक दूसरे को उपहार (Gift) देते है। चाहे वो शादी हो, बर्थडे पार्टी हो, कोई फेस्टिवल हो या अन्य कोई अवसर। हर शख्स अपनी शुभकामनाओं और अच्छी भावना से ही गिफ्ट देता है। लेकिन, फेंगशुई और वास्तु में 5 ऐसी चीजों के बारे में कहा गया है कि जिन्हें गिफ्ट देने से लोगों के आपसी संबंधों पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है, साथ ही उन्हें धन के नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है।




पानी से सम्बंधित चीज़ें या शो-पीस
अक्सर लोग पानी बहने वाले शो पीस जैसे आइटम गिफ्ट में देते हैं। वास्तु के अनुसार, ऐसी चीज़ों को गिफ्ट के तौर पर देने से सामने वाले इंसान को पैसों की कमी या आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

अपने प्रोफेशन से सम्बंधित चीज़ें
किसी भी अवसर पर अपने प्रोफेशन से सम्बंधित चीज़ें बिल्कुल भी गिफ्ट नहीं करनी चाहिए। दूकान या अपने प्रोफेशन से जुडी चीज़ें गिफ्ट देने पर मनुष्य को कारोबार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

भगवान की मूर्तियां या तस्वीर
वास्तु के अनुसार भगवन की मूर्तियों और तस्वीरों को गिफ्ट नहीं करना चाहिए। इन्हें रखने और इनकी पूजा करने का एक विधान होता है। इसलिए इन्हें खुद ही खरीदना चाहिए।

नुकीली चीज़ें
वास्तु के अनुसार, नुकीली चीज़ें जैसे पेननाइफ, चाकू, कैंची, तलवार आदि किसी को भी गिफ्ट करने से गिफ्ट देने वाले और लेने वाले के लिए बेडलक बढ़ता है।

रूमाल
किसी भी अवसर पर रूमाल भी गिफ्ट नहीं करना चाहिए। वास्तु के अनुसार, रूमाल गिफ्ट करने से लोगों के बीच में नेगेटीविटी फैलती है और रिश्तों पर बुरा असर पड़ता है।

1 comment:

Popular Posts!