Friday 10 February 2017

यदि घर में रखा है एक्वेरियम तो जरूर जानिए ये बातें!

Hindi Vastu Tips For Aquarium

वास्तु शास्त्र में ऐसी मान्यता है की मछलियां घर के सदस्यों के ऊपर आने वाली मुसीबतों को टालती हैं और घर में धन-संपत्ति को भी बनाए रखती हैं। अगर वास्तु और फेंगशुई की आसान बातों को ध्यान में रखकर, घर में एक्वेरियम रखा जाए तो इसके कई फायदे आपको मिल सकते हैं। आइए जानते है ऐसी ही कुछ वास्तु टिप्स:-




यहां न रखे एक्वेरियम
एक्वेरियम को कभी भी बेडरूम या किचन में नहीं रखना चाहिए। इससे घर की सम्पति और बिज़नेस को नुकसान पहुंचता है।

कहां रखा एक्वेरियम होगा शुभ
एक्वेरियम को पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। घर के सदस्यों में आपसी प्यार बनाए रखने के लिए इसे मेन गेट की बाएं ओर रखे।

रखनी चाहिए किस रंग की मछली
सही रंग की मछलियां रखने पर घर के लोगों पर आने वाली हर परेशानी अपने आप खत्म हो जाएगी। एक्वेरियम में 8 मछलियां लाल-सुनहरी और 1 मछली काले रंग की होनी चाहिए।

क्यों ख़ास है काले रंग की मछली
मान्यता है कि जब भी एक्वेरियम में रखी काले रंग की मछली मर जाती है तो उसने घर के किसी सदस्य पर आने वाली मुसीबत को खुद पर झेल लिया और अब घर के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

मरने पर तुरंत ले आए नई मछली
जब कभी कोई मछली मर जाएं तो उसे तुरंत एक्वेरियम से निकाल दें और उसकी जगह नई मछली लाकर रख दें। ध्यान रखें कि जिस रंग की मछली मरी हो नई मछली उसी रंग की हो।

सुबह उठते ही करे मछली के दर्शन
सुबह उठने के बाद परिवार के सभी सदस्यों को सबसे पहले एक्वेरियम में रखी मछलियों को देखना चाहिए। इससे पॉज़िटिव एनर्जी मिलती है और दिनभर के कामों में सफलता मिलती है।

बच्चों के लिए यहां रखें एक्वेरियम
बच्चों में अच्छे संस्कार, पढाई व करियर में सुधार के लिए एक्वेरियम को घर की पूर्वोत्तर दिशा में रखना चाहिए। यहां रखा एक्वेरियम बच्चों के लिए फायदेमंद होता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts!