Friday 3 February 2017

4 फरवरी 2017: क्या कहती है आज आपकी राशि

आज का राशिफल (Today's Rashifal) : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे



 
मेष
प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। कार्य क्षेत्र का विकास एवं विस्तार हो सकेगा। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी।
 
 
वृष
अधिकारी कार्यों में सहयोग करेंगे। अधूरे काम पूर्ण होने के योग हैं। व्यापार लाभदायक रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।
 
 
मिथुन
विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। उन्नति पथ उज्ज्वल होगा। व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे।
 
 
कर्क
जल्दबाजी से काम न करें। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर हो सकेंगी। अर्थ लाभ होगा। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। वाणी पर संयम रखें।
 
 
सिंह
व्यापार में नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। रोमांस में मधुरता बढ़ेगी।
 
 
कन्या
किसी पुरस्कार या सम्मान प्राप्ति के समाचार मिल सकते हैं। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे।
 
 
तुला
परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है। अनियमितता के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है। कार्य योजना के अनुसार नहीं हो पाएंगे।
 
 
वृश्चिक
निजी प्रयास सार्थक होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने के योग बनेंगे। आलस्य नहीं करें। व्यापार में नए अनुबंध होंगे।
 
 
धनु
कार्य क्षेत्र में बाधाएं आएंगी। आमदनी के अनुरूप ही व्यय करें। संभावित नुकसान, परेशानी को नजरअंदाज न करें। सुख के साधन जुटा पाएंगे।
 
 
मकर
आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति होने की संभावना है। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए।
 
 
कुंभ
दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायी होंगे। व्यसनों पर नियंत्रण रखना चाहिए।
 
 
मीन
कार्यक्षेत्र में बुद्धि चातुर्य का उपयोग करें। संचार माध्यम से लाभ होगा। किसी आत्मीय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। व्यर्थ बहस में नहीं पड़ें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts!