Saturday 4 February 2017

5 फरवरी 2017: क्या कहती है आज आपकी राशि

आज का राशिफल (Today's Rashifal) : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे!




मेष
लाभ की दृष्टि से समय महत्वपूर्ण है। विवेक से निर्णय लें। कुछ दुर्घटना, परेशानी से बचना होगा। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।


वृष
शत्रुओं से मित्रता होगी। धनागम होगा। सज्जन लोग मिलेंगे। वाहन-मशीनरी का उपयोग ध्यान से करें। दान-पुण्य के कार्य में खर्च होगा।


मिथुन
मातृपक्ष की चिंता रहेगी। दुष्ट व्यक्तियों का साथ नुकसानदेह रहेगा। आवश्यक वस्तु न मिलने से चिंता होगी। समस्या का हल निकलेगा।


कर्क
विरोधी परेशान करेंगे। कार्य में अड़चन आएगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता देगा। धैर्य रखना ही ठीक होगा। किसी की आलोचना न करें।


सिंह
शत्रु भी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। धनागम अच्छा होगा। अपने वाले ही अपमान कर सकते हैं। मौन रखना आवश्यक है।


कन्या
संतान पक्ष की चिंता रहेगी। व्यापार से लाभ होगा। निवेश कर सकते हैं। शत्रु शांत रहकर षड्यं‍त्र कर सकते हैं। परिवार में सुख-शांति होगी।


तुला
लाभ के योग बन रहे हैं। नया व्यापार-निवेश कर सकते हैं। अज्ञात भय सता सकता है। विवेक से कार्य करें। सत्कर्म में रुचि बढ़ेगी।


वृश्चिक
कलह, उत्तेजना, मानसिक पीड़ा वाला दिन रह सकता है। जीवनसाथी से सुख, शत्रु पराजित हो सकते हैं, धैर्य रखें। व्यापार अच्छा चलेगा।


धनु
जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। महत्वपूर्ण कार्य में रुकावटें आ सकती हैं। जवाबदारी के कार्य मिल सकते हैं। कुछ लाभ होगा।


मकर
धनागम होगा। यात्रा से लाभ हो सकता है। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। राज्य से लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।


कुंभ
आय के स्रोत मिलने के योग बनेंगे। सरकारी कार्य में अड़चनें आ सकती हैं। दुष्ट व्यक्तियों का साथ नुकसान देगा। संतान के कार्यों पर नजर रखें।


मीन

दिन उत्साहवर्धक रहेगा। व्यय अधिक होगा। यात्रा, वाहन, मशीनरी से नुकसान हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कुछ लाभ के योग बनेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts!